कुल्टी थाने में अधिकारी से मिलो कार्यक्रम आयोजित
आसनसोल( अमन राय ): आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना द्वारा जहां एक ओर लगातार ट्रैफिक के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है. जागरूकता के माध्यम से पुलिस का यह प्रयास है कि लोग ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक हो और दुर्घटनाओं में कमी आए. वहीं दूसरी ओर मीट योर ऑफिसर के तहत कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में सीनियर पुलिस अधिकारी लोगों की शिकायतें सुनते हैं एवं कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से समाधान का भी प्रयास किया जा रहा है. इसी के तहत कुल्टी थाने में मीट योर ऑफिसर के तहत डीसीपी अभिषेक मोदी के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी गई एवं समाधान करने का भी प्रयास किया गया. इस अवसर पर इंस्पेक्टर इंचार्ज भी उपस्थित थे. इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने क्षेत्र के कुछ उत्कृष्ट निशानेबाजी खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्टता के लिए सम्मानित भी किया |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?